Article 370: करतारपुर कॉरिडोर का काम जारी रखेगा पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि भारत के साथ राजनयिक संबंध कमतर करने के बावजूद वह करतारपुर कॉरिडोर पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध है। यह कॉरिडोर पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने 1522 मेंकरतारपुर साहिब गुरुद्वारा की स्थापना की थी। इस कॉरिडोर के बनने पर भारतीय सिख श्रद्धालु बिना वीजा केकरतारपुर साहिब का दर्शन कर सकेंगे। उन्हेंइसके लिए सिर्फ परमिट हासिल करने की जरूरत होगी।

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि करतारपुर पहल जारी रहेगी। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का काम जारी रहेगा और हाल की घटनाओं का इसपर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सभी धर्मों का सम्मान करता है और सिख श्रद्धालुओं की मदद के लिए करतारपुर परियोजना जारी रहेगी। नवंबर 2018 में भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे को जोड़ने के लिए कॉरिडोर बनाने पर सहमति बनी थी। 

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटने के बाद बौखलाया पाकिस्तान, इमरान खान ने की विश्व नेताओं से बात

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पाकिस्तान ने जीरो लाइन से गुरुद्वारा साहिब तक मुख्य सड़क, पुल और इमारतों के निर्माण का काम पूरा कर लिया है। फैसल ने मीडिया में आई उन खबरों को भी खारिज कर दिया, जिनमें जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद को रिहा करने का दावा किया गया था। उन्होंने कहा कि इस बारे में मीडिया रिपोर्ट फर्जी हैं। 

प्रमुख खबरें

छात्र आंदोलन पर विस्तृत चर्चा को तैयार सरकार, Amit Shah देंगे हर सवाल का जवाब

मोदी हैं कि मानते नहीं...ट्रंप 100% टैरिफ वाला बिल लाते रह गए, इधर जिगरी रूस से तेल के बाद अब क्या लाने की तैयारी में भारत?

Sawan Fashion Tips: सावन में Perfect Look के लिए नई बहुएं अपनाएं ये Top Makeup और Jewelry Styling Tips

तीन तिगाड़ा काम...पाक-सऊदी-तुर्किये की यारी क्या भारत पर पड़ेगी भारी? सुन्नी NATO से हम कितने मजबूत, इस रिपोर्ट में जानें