Article 370 हटाया, राम मंदिर बनवाया फिर भी नहीं कर पाए 300 पार, उमर अब्दुल्ला ने मोदी सरकार पर कसा तंज

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2024

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि तीसरी बार वे(पीएम मोदी) सरकार तो बना रहे हैं लेकिन पहली बार वे गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री रहे तब गठबंधन नहीं था, जब 10 साल प्रधानमंत्री रहे तब भी गठबंधन नहीं। यह पहली बार है कि वे गठबंधन सरकार चला रहे हैं। इन्होंने पिछले 5 सालों में वह सब कुछ किया जिसका वे सालों से वादा करते आए थे चाहे वह धारा 370 हो, या राम मंदिर हो लेकिन इतना सब करने के बाद भी उनकी सीटें बढ़ने की बजाय कम हो गई। जो 400 पार की बात कर रहे थे वे 300 पार भी नहीं कर पाए। भाजपा को भी इसे एक हार की तरह लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर बस हमला : मुख्यमंत्री योगी और केशव मौर्य ने दुःख प्रकट किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि रियासी जिले में एक बस पर हुआ आतंकवादी हमला जम्मू क्षेत्र में अशांति फैलाने की नापाक साजिश का हिस्सा है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों की एक बस पर गोलीबारी की, जिससे नौ लोगों की मौत हो गयी और 41 अन्य लोग घायल हो गये। बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी और इसी दौरान पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास हमला किया गया और 53 सीट वाली बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई। 

प्रमुख खबरें

Pargat Singh ने AAP सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, CBI जांच को लेकर दी चेतावनी

Asian Games में 5 स्वर्ण जीतकर लौटे भारतीय तीरंदाज, कहा- अब दबाव पूरी तरह हट गया

नया फॉर्म-6 हमने अप्रूव नहीं किया, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

Tata Sons चेयरमैन N Chandrasekaran बोले, वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत