सरकार-2 की शपथ से पहले ही सक्रिय राजनीति से रिटायर हुए जेटली

By अभिनय आकाश | May 29, 2019

नई दिल्ली। पिछले 18 महीने से स्वास्थ्य खराब होने के बाद नरेंद्र मोदी के सुपरमैन मिनिस्टर माने जाने वाले अरुण जेटली ने सक्रिय राजनिति से दूर रहने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने खुद बयान जारी करते हुए खराब सेहत का हवाला दिया और कुछ दिनों के लिए राजनीति से दूरी बनाने की बात कही है।

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख अपील भी की है कि उन्हें मंत्री बनाने का विचार ना किया जाए। जेटली ने अपने खत में लिखा है कि पिछले 18 महीने से उनकी तबीयत खराब है ऐसे में वह जिम्मेदारी को नहीं निभा पाएंगे। बता दें कि कल नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और नए  कैबिनेट और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भाजपा व राजग सहयोगियों में मंथन का दौर जारी है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के