अरुणाचल: तिरप में प्रतिबंधित संगठन उल्फा के एक सदस्य ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2025

अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में शनिवार को प्रतिबंधित संगठन ‘उल्फा’ के एक सदस्य ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

इस संयुक्त अभियान के परिणामस्वरूप प्रतिबंधित संगठन से जुड़े 23 वर्षीय कमल अखुन उर्फ ​​विकास मोहंता ने स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान कैडर ने एक पिस्तौल, एक मैगजीन और छह राउंड कारतूस जमा किए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कैडर को जमा किए गए हथियार और गोला-बारूद के साथ आगे की कानूनी औपचारिकताओं और स्थापित मानदंडों के अनुसार पुनर्वास प्रक्रियाओं के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अभियान का सफल परिणाम असम राइफल्स, राज्य और असम पुलिस के बीच मजबूत अंतर-एजेंसी समन्वय को दर्शाता है और उग्रवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित करने के उनके सामूहिक प्रयासों को रेखांकित करता है।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann को Delhi Airport पर 3 घंटे रोका, लगाया 50 हजार का जुर्माना: AAP

वैश्विक सुस्ती के बीच Indian Economy 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही: Rajnath Singh

Kolkata Stampede: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25 लाख रुपये

Delhi CMO की बैठकों में अनिवार्य होगी अफसरों की मौजूदगी, सरकार ने जारी किया सख्त आदेश