अरुणाचल प्रदेश में राज्य से बाहर सामान ले जाने वाली पहली कार्गो विमान सेवा शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2025

अरुणाचल प्रदेश के नागर विमानन मंत्री बालो राजा ने बृहस्पतिवार को डोनी पोलो हवाई अड्डे से राज्य से बाहर सामान ले जाने वाली पहली कार्गो विमान सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस कदम का उद्देश्य राज्य की कृषि-बागवानी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और स्थानीय किसानों को व्यापक बाजारों से जोड़ना है।

राजा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, आज मुझे हमारे राज्य के डोनी पोलो हवाई अड्डे से पहली ‘आउटबाउंड कार्गो’ विमान सेवा को हरी झंडी दिखाने का सौभाग्य मिला। यह पहल हमारे मेहनती किसानों के लिए नए अवसर खोलेगी।

राज्य नागर विमानन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्गो सेवा का मुख्य उद्देश्य फल, सब्जियां, फूल और अन्य स्थानीय उपज जैसी जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं की आपूर्ति करना है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से न केवल सामान की बर्बादी कम होगी, बल्कि दूरदराज के जिलों के किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की भी उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा