Kurung Kumey Fire: 20 घर जलकर हुए खाक और 4 की मौत, Arunachal में राहत कार्य की मांग

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2026

अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में स्थित पारसी पारलो में गुरुवार तड़के लगी भीषण आग में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 20 घर जलकर राख हो गए। 21-कोलोरियांग (ST) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पानी तारम ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग की है। एक्स पर एक पोस्ट में रिजिजू ने कहा कुरंग कुमे जिले के पारसी-पारलो सर्कल में लगी भीषण आग दिल दहला देने वाली है। मेरी संवेदनाएं इस त्रासदी से प्रभावित हर परिवार के साथ हैं; इनमें से कई लोगों ने अपने घर खो दिए हैं और वे भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi की PM Modi को खुली बहस की चुनौती, Kiren Rijiju बोले अगला लक्ष्य दिमागी नक्सल


शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, रिजिजू ने लापता लोगों के सुरक्षित लौटने की प्रार्थना की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को समय पर राहत और सहायता पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं के साहस और जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा, जिन परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। लापता लोगों के सुरक्षित लौटने और प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत मिलने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने आगे कहा मैं स्थानीय प्रशासन, आपातकालीन सेवाओं, स्वयंसेवकों और निवासियों सहित उन सभी लोगों की तारीफ करता हूं जो मौके पर दिन-रात काम कर रहे हैं। प्रभावित हर परिवार को समय पर राहत और सहायता पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आगे की जानकारी का इंतजार है।

प्रमुख खबरें

शांतिपूर्ण विरोध पर Bombay High Court की टिप्पणी, केस दर्ज कर आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए दुखद

Women Reservation Bill: संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, 361 वोटों का आंकड़ा जुटाएगी सरकार

Vanakkam Poorvottar: Tamil Nadu Politics में 13 November के बाद बड़ा खेल संभव, कुर्सी पर खतरा देख एक्शन में आये CM Vijay

Himachal में नहीं बिकेगी कोई सरकारी संपत्ति, Peterhoff विवाद पर बोले CM Sukhu