अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 की मौजूदा लहर का पहला मामला सामने आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2025

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 की मौजूदा लहर का पहला मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य निगरानी अधिकारी लोबसांग जांपा ने बताया कि आरटी-पीसीआर जांच के जरिए मंगलवार को एक मां और बेटी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि महिला 13 मई को बेंगलुरु से ईटानगर आई थी। महिला की 53 वर्षीय मां भी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाई गई, लेकिन उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में गर्भवती महिला का इलाज चल रहा है, जबकि उसकी मां को पृथक-वास में रखा गया है। जांपा ने लोगों से न घबराने की अपील की और कहा कि वायरस का नया स्वरुप पहले की तुलना में गंभीर नहीं है।

उन्होंने बताया, “स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) से परामर्श के बाद जल्द ही एक विस्तृत जन स्वास्थ्य परामर्श जारी किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी