पाकिस्तान सरकार पर बुकर पुरस्कार विजेता अरुधंती राय को है इतना भरोसा, समर्थन में दिया ये बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Aug 26, 2019

बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति राय वैसे तो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन उनका पाकिस्तान प्रेम खुलकर सामने आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें करारी आलोचना भी झेलनी पड़ी। अरुंधति रॉय ने अपने हाल ही में दिये एक बयान में दावा किया है कि पाकिस्तानी सरकार कभी भी अपने देश की जनता के खिलाफ अपनी सेना का इस्तेमाल नहीं करती है। बल्कि भारत कश्मीर को लेकर ऐसा कर रहा है। इस बयान को लेकर अरुंधति रॉय की आलोचना हो रही है। ट्विटर पर #ArundhatiRoy ट्रेंड कर रहा है। तारिक फतेह ने अरुंधति राय के बयान पर ट्वीट करते हुये लिखा कि अरुंधति रॉय ने दावा कर रही हैं कि पाकिस्तान ने अपनी सेना का इस्तेमाल अपनी जनता के लिये कभी नहीं किया। क्या ये अंधी और बहरी हो गई हैं। क्या 1971 में पाक सेना द्वारा बांग्लादेश नरसंहार में 3M की मौत नहीं हुई थी। क्या वह बलूचिस्तान की हालता से अनजान है? वह शाब्दिक रूप से पाकिस्तान आईएसआई ब्रीफिंग नोट पढ़ रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला