मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में नर्सरी में प्रवेश जल्द शुरू होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में नर्सरी में दाखिले जल्द शुरू होंगे। उन्होंने कोविड-19 के बाद के समय में शैक्षणिक सुधारों पर निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और अधिकारियों से संवाद के दौरान कहा, ‘‘हम नर्सरी में दाखिले जल्द शुरू करेंगे। महामारी के कारण इस साल इसमें देरी हो गयी।’’ दिल्ली में करीब 1700 स्कूलों में नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया की शुरुआत आम तौर पर नवंबर के अंतिम सप्ताह से होती है। शिक्षा निदेशालय दिशा-निर्देश जारी कर स्कूलों को जरूरी सूचनाएं जमा करने को कहता है, जिसके बाद दिसंबर में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होती।

प्रमुख खबरें

इस मुस्लिम दोस्त ने भारत को दिया बड़ा धोखा, चीन के साथ बढ़ा रहा अपनी नजदीकियां

NC में बगावत? Farooq Abdullah ने Ruhullah Mehdi को दी खुली चुनौती, कहा - इस्तीफ़ा दो, नया जनादेश लो!

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?