अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों पर दिल्ली सरकार के इश्तहारों में ‘भूल’ स्वीकार की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को इस बात का इशारा किया कि शहीदी दिवस पर अखबारों में छपे दिल्ली सरकार के इश्तहारों में केवल भगत सिंह की तस्वीर थी। उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील की कि शहीदों को ‘बांटा नहीं जाना’ चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वाकई एक भूल थी और उन्होंने आश्वासन दिया कि इसकी पुनरावृति नहीं होगी। उससे पहले विपक्ष के नेता रामवीर सिंह विधूरी ने दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए अपने संबोधन में यह विषय उठाया था। बिधूरी ने सदन में कहा, ‘‘अखबारों में दिल्ली सरकार द्वारा जारी किये गये इश्तहारों में बस भगत सिंह का फोटो था। उसमें शहीदों--सुखदेव और राजगुरू की तस्वीरें एवं नाम नहीं थे।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान संबंध बनाने को लेकर क्या आपके दिमाग में भी हैं सवाल? जवाब जाने के लिए पढ़िए

यह आज के विज्ञापन में वाकई एक भूल है। मैं उस भूल को स्वीकार करता हूं और आश्वासन देता हूं कि इसकी पुनरावृति नहीं होगी।’’ केजरीवाल ने यह भी कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी भगत सिंह के सपने पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी पार्टी की कोई भी सरकार ने आम आदमी के लिए कुछ नहीं किया। वे बस गंदी राजनीति में लगी रहीं। मैं खुश हूं कि आप सरकार आम लोगों के लिए ईमानदारी से काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार