Mumbai के पार्कों में सुरक्षा बढ़ाएगी BMC, MSF जवानों की तैनाती पर विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 24, 2026

मुंबई के उपनगरीय इलाके कुर्ला में एक युवा जोड़े पर हमले के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील उद्यानों में महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के कर्मियों की तैनाती करने पर विचार कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नगर निकाय ऐसे स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने का अनुरोध करते हुए मुंबई पुलिस को पत्र भी लिखेगा।

कुर्ला पश्चिम स्थित प्रमोद महाजन उद्यान में 12 से 15 वर्ष की उम्र के छह से आठ लड़कों ने कथित तौर पर एक युवक और युवती पर हमला किया था। सार्वजनिक उद्यान में हुई इस घटना का एक वीडियो पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला सामने आया। अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील उद्यानों की पहचान कर रहा है और आकलन के आधार पर इन स्थानों पर एमएसएफ कर्मियों की तैनाती का अनुरोध किया जाएगा।

इस बीच, बीएमसी के एल वार्ड ने सोमवार को उद्यान से सटे मदरसे को नोटिस जारी कर उसके प्रबंधन से संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा। बीएमसी ने कहा कि उसके अधिकारी इस सप्ताह मदरसे का निरीक्षण करेंगे। हमले की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, राज्य के मंत्री और भाजपा नेता नीतेश राणे ने आरोप लगाया था कि मदरसों में उचित शिक्षा नहीं दी जाती और वहां केवल हिंसा का पाठ पढ़ाया जाता है।

प्रमुख खबरें

83 डॉलर के IPO मूल्य से नीचे फिसले Anthropic के शेयर, कीमत 82.78 डॉलर पर आई

वन्यजीव संरक्षण के लिए Vantara और मेडागास्कर सरकार में 10 साल का करार

Google ने भारत में Cloud विभाग में भारी छंटनी के सोशल मीडिया दावों को किया खारिज

Kawardha में कंटेनर ट्रक से चार क्विंटल गांजा जब्त, UP के दो तस्कर गिरफ्तार