Arvind Kejriwal का गुजरात सरकार पर बड़ा आरोप, बोले- AAP कार्यकर्ताओं पर हो रही सुनियोजित कार्यवाही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ “सुनियोजित कार्रवाई” किये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पटेल के साथ बैठक का अनुरोध किया। केजरीवाल ने पत्र में गुजरात में पिछले तीन महीनों में दर्ज 145 प्राथमिकी और 160 से अधिक गिरफ्तारियों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।

‘आप’ प्रमुख ने कहा, “इस साजिश के तहत भाजपा सरकार के आदेश पर अकेले पिछले तीन महीनों में गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ 145 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 160 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।” उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में राज्य में ‘आप’ के 10,000 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की योजना है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों का दौरा कर रहे हैं तथा उन्हें गुजरात न छोड़ने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Sohrabuddin Sheikh केस: 22 आरोपियों को बरी करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Yogi Adityanath बोले, बौद्ध पर्यटन बनेगा UP और Japan के मजबूत संबंधों का आधार

Edible Oil Price: विदेशी बाजारों में मजबूती से खाद्य तेलों में सुधार

Rahul Gandhi निभा रहे नेता प्रतिपक्ष का कर्तव्य, Omar Abdullah ने किया समर्थन