पंजाब में AAP सरकार के तीन साल पूरे, Kejriwal ने पत्नी और Bhagwant Mann के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

By एकता | Mar 16, 2025

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर आप नेता अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को अमृतसर पहुंचे और स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब सरकार के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता स्वर्ण मंदिर पहुंचे। बता दें, आप ने 2022 में पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव के लिए BJP ने घोषित किए तीन उम्मीदवार, Devendra Fadnavis का ये करीबी भी है उम्मीदवारों में से एक

केजरीवाल ने इस दौरान नशा और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'आज पंजाब की सबसे बड़ी समस्या नशा और भ्रष्टाचार है। हमने नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ दी है। यह न्याय की लड़ाई है, हम राज नहीं, लोगों की सेवा करने के लिए आए हैं।'

इसे भी पढ़ें: Bihar Police की बड़ी कार्रवाई, Tej Pratap Yadav के बॉडीगार्ड को ड्यूटी से हटाया, ट्रैफिक पुलिस ने आरजेडी नेता का काटा चालान

आप प्रमुख से पहले भगवंत मान ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'इन तीन वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ। हम पंजाबियों से किए गए हर वादे को पूरा करेंगे। हम पंजाब से नशे की बुराई को खत्म करने के लिए जारी लड़ाई को उसके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाएंगे। पंजाब के तीन करोड़ लोगों को आपके समर्थन और उन पर विश्वास के लिए धन्यवाद।'

प्रमुख खबरें

Bihar Legislative Council की 8 सीटों पर वोटिंग, 933 बूथों पर मतदान जारी

Tibet Earthquake | तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भीषण भूकंप! 16 लोगों की मौत, भारी तबाही के बीच युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

Maharashtra Legislative Council की 5 सीटों पर वोटिंग, 182 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

Yemen Coast पर 14 भारतीयों वाली नौका की घटना पर दूतावास जुटा रहा तथ्य