अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम का दौरा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2022

अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को यहां साबरमती आश्रम का दौरा किया। आम आदमी पार्टी के ये दोनों नेता शहर की दो-दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार रात को पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात में उनकी यात्रा को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। केजरीवाल और मान ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज का दौरा किया, जहां महात्मा गांधी रहते थे। इसके अलावा उन्होंने संग्रहालय का भी दौरा किया तथा गांधी की प्रतिमा पर शीश झुकाये।

इसे भी पढ़ें: कोविंद ने तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की

उन्होंने कहा, “मैं जब भी यहां आता हूं, मुझे आंतरिक शांति मिलती है।” आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने बताया कि केजरीवाल आज शाम को शहर के पूर्वी क्षेत्रों में दो किलोमीटर का रोडशो करेंगे।

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!