पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

By अभिनय आकाश | Aug 24, 2026

भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने एक ही दिन में एक ऐसा तहलका मचा दिया जिससे चार देशों की असली हैसियत पूरी दुनिया के सामने आ गई। पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी। इनका इस्लामिक नाटो और बांग्लादेश जो इनके नक्शे कदम पर है। इन चारों देशों को विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने एक ही दिन में एक ही बयान से ऐसा धोया कि इनकी सारी चालबाजी, सारी साजिश हवा में उड़ गई। कुछ कहने से पहले ही इनके एक्सप्रेशनंस ने वो काम कर दिया कि पूरा हॉल और सोशल मीडिया हिल गया। दरअसल बता दें कि पाकिस्तान और तुर्की ने सऊदी अरब के साथ मिलकर मक्का डिफेंस एग्रीमेंट साइन किया है। जिसके तहत एक देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। इस डिफेंस एग्रीमेंट को बढ़ाने की तैयारी हो रही है ताकि यह भारत और इजराइल के खिलाफ इस्लामिक नाटो में बदल जाए। अब इस तिगड़ी में शामिल होने के लिए बांग्लादेश ने भी अपनी इच्छा जता दी। 

इसे भी पढ़ें: Russia में Jaishankar, China में Doval, Japan में Piyush Goyal ने संभाला मोर्चा, आखिर क्या है Modi का मिशन?

पाकिस्तान को बलूचिस्तान और अफगानिस्तान में इस समय ये लोग धो रहे हैं। तुर्की के अड्डों पर इजराइल का खौफ मंडरा रहा है और वहीं सऊदी अरब को यमन के जो हुती रिबेल्स हैं ये आए दिन धूल चटा रहे हैं। जब खुद ही चारों खाने चित पड़े हैं तो ये इस्लामिक नाटो सिर्फ कागज का खिलौना बनकर रह गए हैं। जैसे ही बात बांग्लादेश और वहां की अस्थिरता पर आई तो डॉक्टर जयशंकर साहब ने बिना किसी लाग लपेट के दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। बांग्लादेश जो पाकिस्तान और तुर्की की राह पर चलकर भारत को आंख दिखाने की भूल कर रहा था उसे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इसी बयान से गहरी नींद से जगा दिया। 

  

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन