Arvind Kejriwal Arrest: CBI ने मांगी थी 5 दिन की रिमांड कोर्ट से तीन दिन की कस्टडी मिली, जांच एजेंसी करेगी पूछताछ

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2024

केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई रिमांड मिल गई है। सीबीआई की तरफ से केजरीवाल की पांच दिन की रिमांड विशेष अदालत से मांगी गई थी। तीन दिन की कस्टडी में भेजे जाने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी की तरफ से अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले आज सुबह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में आप नेता को पेश करने वाली जांच एजेंसी ने कहा कि एजेंसी यह कवायद लोकसभा चुनाव से पहले कर सकती थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जांच एजेंसी ने मंगलवार को तिहाड़ जेल में आप सुप्रीमो से पूछताछ की और उत्पाद शुल्क नीति मामले से संबंधित उनका बयान दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें: पति केजरीवाल की CBI गिरफ्तारी पर बोलीं सुनीता, कानून नहीं तानाशाही है, ये इमरजेंसी है

दूसरी ओर, केजरीवाल ने ट्रायल कोर्ट के जमानत आदेश के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगाने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली। न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की अवकाश पीठ को आप नेता के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने बताया कि चूंकि उच्च न्यायालय ने 25 जून को एक विस्तृत आदेश पारित किया है, इसलिए वह एक याचिका दायर करना चाहेंगे। 

प्रमुख खबरें

भगवान जीमूतवाहन की पूजा और दान के बाद ही खोलें Jitiya Vrat, ये है पारण की सही विधि

Bullet Train Project: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल बनकर तैयार

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ KSTP प्रोजेक्ट में विजिलेंस जांच के आदेश

Mustard Oil और सोयाबीन की कीमतों में उछाल, मूंगफली व पाम तेल के भाव लुढ़के