AAP में शामिल हुए Anil Jha, कैलाश गहलोत के इस्तीफे के सवाल को Arvind Kejriwal ने मुस्कुराकर टाला

By एकता | Nov 17, 2024

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का खेल शुरू हो गया है। एक तरह जहां दिग्गज नेता कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी। वहीं दूसरी तरह भाजपा के दो बार के विधायक रहे अनिल झा ने आप का दामन थाम लिया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में झा आप में शामिल हुए। झा के पार्टी में शामिल होने के बाद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्याय किया है।

इसे भी पढ़ें: Delhi में सक्रिय हुई मोदी वाशिंग मशीन? Kailash Gahlot के इस्तीफे पर फूटा AAP का गुस्सा, भाजपा पर लगाया षड्यंत्र रचने का आरोप

अनिल झा के आप में स्वागत के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में केजरीवाल से कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बारे में भी सवाल किया गया। केजरीवाल ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया, बाद मुस्कुराकर इसे टाल दिया। इस संदर्भ में सवाल पूछे जाने पर केजरीवाल ने माइक पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक की ओर मोड़ दिया। उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें: Kailash Gahlot Quits AAP । आम आदमी पार्टी की दिशा और दशा पर कैलाश गहलोत ने उठाए सवाल

पाठक ने कहा, 'कैलाश गहलोत से कई महीनों से ईडी और आयकर विभाग पूछताछ कर रहा था और उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रहा था। इसलिए उनके पास कोई विकल्प नहीं था। लेकिन इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा दिल्ली चुनाव हार गई है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, वे ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग के दम पर लड़ रहे हैं और हम लोगों के मुद्दों पर लड़ रहे हैं।' बता दें, गहलोत ने रविवार को आम आदमी पार्टी की दिशा और दशा पर सवाल उठाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गहलोत के इस्तीफे पर अब जमकर राजनीति हो रही है।

प्रमुख खबरें

सुनेत्रा पवार ने Mumbai में बुलाई NCP विधायकों की बैठक, 4 महीने बाद देवगिरि में मंथन

आत्मनिर्भरता रणनीतिक जरूरत, Navy को बाहरी दबावों से मुक्त होना होगा: Admiral Swaminathan

Health Tips: त्योहारों में Dehydration और खराब Diet से बढ़ता है Kidney Stone का खतरा

Oman तट पर भारतीय कमर्शियल जहाज पर हमला, MEA ने की निंदा और तनाव घटाने की अपील की