'अरविंद केजरीवाल खबरदार, बिहार-यूपी के लोग...'; BJP ने पूर्व सीएम पर लगाया पूर्वांचलियों के अपमान का आरोप

By अंकित सिंह | Jan 09, 2025

दिल्ली में चुनावी दंगल के बीच भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करने का आरोप लगाया है। जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि पिछले 10वर्षों से दिल्ली पर आपदा बनकर भ्रष्टाचार का पहाड़ खड़ाकर लूट मचा रहे अरविंद केजरीवाल को अपनी हार का डर सताने लगा तो बौखलाकर उत्तर प्रदेश और बिहार के हमारे भाई – बहनों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने पर उतारू हो गये। केजरीवाल ने यूपी – बिहार के हमारे लोगों को फ़र्ज़ी वोटर कह कर उनका अपमान किया है। दिल्ली की जनता सत्ता से उखाड़कर उन्हें इसका जवाब जरूर देगी।

इसे भी पढ़ें: BJP ने निकाल लिया AAP का तोड़, 300 यूनिट फ्री बिजली, लाडली बहना योजना सहित कर सकती है बड़ी घोषणाएं

केजरीवाल पर वार करते हुए सचदेवा ने कहा कि कभी वो बिहार और यूपी वालों को शिक्षा व्यवस्था पर बोझ बताते हैं, तो कभी कहते हैं कि ये लोग 500 रुपए का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और दिल्ली पर बोझ डालकर चले जाते हैं। आज तो उन्होंने हद ही कर दी- उन्होंने हमारे पूर्वांचल के भाईयों-बहनों को फर्जी वोटर तक कह डाला। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सुन लो- दिल्ली की अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा पहिया जो चल रहा है, उसमें बिहार और यूपी के मेहनतकश लोगों की मेहनत है। ये तुम्हें समझ में नहीं आएगा। 

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि केजरीवाल आप ये बात कान खोलकर सुन लो, बिहार और यूपी के ये मेहनतकश लोग तुम्हारे खिलाफ अपना वोट डालकर इस अपमान का बदला लेंगे। वो तुम्हें बताएंगे कि बिहार और यूपी के लोगों की ताकत क्या है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप का यूपी, बिहार, झारखंड के लोगों का अपमान करने का इतिहास रहा है। आपकी (अरविंद केजरीवाल) यूपी, बिहार, झारखंड के लोगों को फर्जी कहने की हिम्मत कैसे हुई। अरविंद केजरीवाल और AAP के वादे फर्जी हैं। पूर्वाचल की जनता 5 फरवरी को बदला लेगी। 

इसे भी पढ़ें: AAP के 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' का मामला पहुंचा अदालत, दिल्ली HC ने पूछा- ये चुनाव याचिका के रूप में कैसे स्वीकार्य है

तिवारी ने कहा कि आप गैरकानूनी तरीके से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का फर्जी वोट बनाते रहे। जब लोगों ने इसकी शिकायत की तो आपको जलन हो रही है। यूपी, बिहार और झारखंड के लोग यहां आकर के मेहनत-मजदूरी करके अपनी जगह बनाते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हमेशा यूपी-बिहार के लोगों को अपमानित करते रहे हैं, क्योंकि आप शीश महल में रहते हो। आपको (केजरीवाल) यूपी-बिहार के लोगों को फर्जी वोटर्स कहने में शर्म नहीं आती। केजरीवाल ध्यान से सुन लो- ये लोग (यूपी-बिहार के लोग) 5 फरवरी को आपके द्वारा किए गए इस अपमान का बदला लेंगे।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर