Arvind Kejriwal ने पलट दिया खेल! बीजेपी से ले लिया चुनाव में हार का बदला

By अभिनय आकाश | Feb 19, 2025

दिल्ली की सत्ता में 10 साल से काबिज जिस आम आदमी पार्टी को बीजेपी ने उखाड़ फेंका। केजरीवाल एंड टीम ने उसी बीजेपी के गढ़ में ऐसी पटखनी दी कि पूरा गेम बदल गया। भले ही दिल्ली जैसे राज्या की सत्ता न मिली हो। लेकिन बीजेपी के गढ़ गुजरात में केजरीवाल की ये जीत जख्म पर मरहम का काम जरूर करेगी। गुजरात के सलाया नगरपालिका चुनाव में आप के 8 उम्मीदवारों ने बंपर जीत हासिल की। जबकि इससे पहले छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका पर विजय पताका फहराया था। यानी एक राज्य में सत्ता तो जरूर गंवाई लेकिन केजरीवाल की पार्टी का कई दूसरे राज्य में खाता खुलना आम आदमी पार्टी के लिए खुशखबरी से कम नहीं है। हालांकि इससे पहले जब आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ी थी तब कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन नगर की सरकार में आप का खाता खुलना केजरीवाल के लिए किसी शुभ संकेत से कम नहीं है। 

देवभूमि द्वारका में आम आदमी पार्टी को जीत की खुशी मिली है। यहां सलाया के वार्ड नं 1 और 2 में आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। वहीं जूनागढ़ जिले की मांगरोल नगरपालिका के वार्ड 3 में भी झाडू को लोगों ने पसंद किया है। यहां आप के सभी चार प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वडोदरा जिले में भी आप ने अपनी जमीन मजबूत की है। यहां अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। 

निकाय चुनावों में मतदाता 

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए, जूनागढ़ के लिए 44.32 प्रतिशत, नगर पालिकाओं के लिए 61.65 प्रतिशत और तालुका पंचायत चुनावों के लिए 65.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चुनाव में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण और स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का कार्यान्वयन भी देखा गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में चुनावी हार के बाद AAP को लगा बड़ा झटका, तीन मौजूदा पार्षद BJP में हुए शामिल

भाजपा ने निर्विरोध 215 सीटें जीतीं

गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान रविवार, 16 फरवरी को हुआ और भारतीय जनता पार्टी ने 215 सीटें निर्विरोध जीत लीं, जो कुल लड़ी गई सीटों का लगभग 10 प्रतिशत है। भाजपा की कुल निर्विरोध जीत में से 196 सीटें नगर पालिकाओं की, 10 जिला और तालुका पंचायतों की और नौ जूनागढ़ नगर निगम की हैं। 

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!