अरविंद केजरीवाल का दावा- पंजाब में "ऑपरेशन लोटस" की कोशिश, 10 विधायकों से बीजेपी ने किया संपर्क

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2022

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने आज 11 विधायकों का नाम लेते हुए दावा किया कि पंजाब सरकार को गिराने के प्रयास में भाजपा ने उनसे संपर्क किया था। जिस दिन कांग्रेस ने गोवा में अपने अधिकांश विधायकों को राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा के हाथों खो दिया उसी दिन केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली और पंजाब में अपनी पार्टी से इसी तरह के दलबदल की साजिश रचने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने कहा- 1984 में जो हुआ वह दंगा नहीं, नरसंहार था

केजरीवाल और आप ने हाल ही में भाजपा पर दिल्ली में "ऑपरेशन लोटस" की कोशिश करने और विधायकों को दलबदल करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया था। पार्टी का दावा है कि दिल्ली में विफल होने के बाद भाजपा ने अपना ध्यान पंजाब पर केंद्रित कर लिया है। "ऑपरेशन लोटस" शब्द का इस्तेमाल विपक्षी दलों द्वारा किया जाता है, जिसे वे भाजपा द्वारा सरकारों को गिराने के लिए विधायकों की तोड़ फोड़ शामिल है। 

प्रमुख खबरें

पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन, शुरू किया परिवार सबसे पहले अभियान

मानसून में Transparent Top न बन जाए Fashion Blunder, इन 3 Tricks से पाएं Glamorous Look

Punjab Congress में सुलह की कोशिशें तेज, Baghel कल Channi से मिलेंगे

Ethanol Blended Petrol के बारे में Ministry of Petroleum and Natural Gas ने दिए तमाम सवालों के जवाब