अरविंद केजरीवाल ने घाटी में कश्मीरी पंडितों के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घाटी में कई कश्मीरी पंडितों को ‘‘निशाना बनाकर की गई’’ हत्या की घटनाओं पर बुधवार को क्षोभ व्यक्त किया और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दिए जाने की मांग की। केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आतंकवादी ताकतें जम्मू-कश्मीर में सांप्रदायिक सौहार्द नहीं चाहती हैं और इसीलिए कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों को ‘‘निशाना बनाया जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है’’, जिससे 90 के दशक में हुई घटनाओं की याद ताजा हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ केके ही नहीं, इन मशहूर हस्तियों की भी हार्ट अटैक से हुई थी अचानक मौत, फैंस को पहुंचा था गहरा सदमा

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हिंदू समुदाय की एक शिक्षिका की हत्या के विरोध में जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा