Valentine Day Make Tips at Home: Valentine Day पार्टी के लिए चाहिए Instant Glow, बस 10 मिनट में इन टिप्स से हों Party Ready

By अनन्या मिश्रा | Feb 07, 2026

वैलेटाइन वीक प्यार, रोमांस और खुद को खास महसूस करवाने का समय होता है। इस दौरान हर लड़की चाहती है कि वह सबसे ज्यादा खूबसूरत, फ्रेश और कॉन्फिडेंट दिखे। लेकिन खूबसूरत दिखने के लिए जरूरी नहीं है कि आप हैवी मेकअप करें। आप सिंपल और नेचुरल मेकअप करके भी अट्रैक्टिव और एलिगेंट लुक पा सकती हैं। खासतौर पर डेट, सरप्राइज प्लान या डिनर के लिए हल्का मेकअप अच्छा रहता है। यह आपकी नेचुरल ब्यूटी को निखार देता है।

स्किन प्रेप

मेकअप करने से पहले स्किन का हेल्दी होना सबसे जरूरी है।

इसलिए फेस को किसी माइल्ड फेसवॉश से साफ करें।

फिर स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे फेस हाइड्रेटेड और सॉफ्ट दिखेगा।

अगर दिन में बाहर जा रही हैं, तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

इससे न सिर्फ स्किन प्रोटेक्ट रहती है, बल्कि मेकअप भी लंबे समय तक टिकता है।

लाइट बेस

वैलेटाइन डे में हैवी और केकी मेकअप करने से बचें।

आप BB क्रीम, CC क्रीम या लाइट मेकअप फाउंडेशन लगाएं। इससे आपका फेस नेचुरल और फ्रेश लगे।

डार्क सर्कल और दाग-धब्बों को छिपाने के लिए कंसीलर लगाएं।

पूरे फेस पर कंसीलर लगाने से मेकअप भारी दिख सकता है।

लास्ट में हल्का सा कॉम्पैक्ट पाउडर लगाकर बेस सेट करें।

सॉफ्ट आई मेकअप

आंखों का मेकअप सिंपल और आकर्षक रखें।

पिंक, न्यूड, पीच या लाइट ब्राउन शेड्स वैलेंटाइन डे के लिए बेस्ट रहते हैं।

आपको ज्यादा डार्क आईशैडो को अवॉइड करें।

आंखों पर पतला आईलाइनर लगाएं और पलकों पर हल्का मस्कारा लगाकर उनको नेचुरल वॉल्यूम दें।

इससे आपकी आंखें बड़ी और खूबसूरत दिखेंगी।

नेचुरल ब्लश

ब्लश फेस को फ्रेश और हेल्दी लुक देने का काम करता है।

पीच या सॉफ्ट पिंक ब्लश को गालों पर हल्के हाथों से लगाएं।

ध्यान रहे कि ब्लश ज्यादा डार्क न हो, वरना लुक ओवर लग सकता है।

हल्का सा ब्लश आपकी स्माइल को और भी प्यारा बना देता है।

हाइलाइटर

चेहरे को नेचुरल ग्लो देने के लिए हाइलाइटर का सही इस्तेमाल करें।

नोज ब्रिज, चीकबोन्स और आईब्रोज के नीचे हल्का सा हाइलाइटर लगाएं।

ज्यादा शाइन से बचना चाहिए, जिससे कि आपका मेकअप सॉफ्ट और एलिगेंट लगे।

सॉफ्ट रखें लिप्स

वैलेंटाइन वीक का सबसे अहम हिस्सा लिप मेकअप होता है।

रोज, न्यूड पिंक, पीच या ग्लॉसी लिप शेड्स इस मौके के लिए परफेक्ट है।

लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम जरूर लगाएं।

आप चाहें तो लिप ग्लॉस से फिनिशिंग टच दे सकती हैं।

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी निकासी और कच्चे तेल से दबाव, US Dollar के मुकाबले रुपया 96.39 पर फिसला

Rajasthan Panchayat Election: धनतेरस के चलते तीन चरणों के मतदान की तारीखें बदलीं

Sensex और Nifty में बढ़त, शुरुआती कारोबार में 120 अंक चढ़ा बाजार

Bengaluru के जयनगर में 5698 वोट कटवाने की साजिश, दो BLA पर FIR दर्ज