Arvind Kejriwal ने केंद्र से Air Purifiers पर 18 फीसदी जीएसटी हटाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2025

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मांग की कि दिल्ली एनसीआर में खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए केंद्र सरकार एयर और वाटर प्यूरिफायर पर लगायी गयी 18 फीसदी की जीएसटी को तुरंत हटाये।

उन्होंने कहा कि जब लोग अपने परिवारों को प्रदूषण से बचाने के लिए ‘एयर प्यूरीफायर’ खरीदने जाते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि सरकार उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी वसूल रही है, जो सरासर अन्याय है।

आप प्रमुख ने मांग की कि केंद्र सरकार एयर और वॉटर प्यूरीफायर पर लगाये गये जीएसटी को तुरंत हटाए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप समाधान नहीं दे सकते, तो कम से कम लोगों की जेब पर बोझ डालना बंद करें।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath का SP पर तीखा हमला, उनकी सरकार में नकल माफिया को मिलता था बढ़ावा

Akshay Kumar नागिन 7 में नाग गुरु के तौर पर शामिल हुए, फैंस ने नए प्रोमो पर दी अपनी प्रतिक्रिया | Video

AAP में हमले झेल रहे Raghav Chadha का पलटवार- घायल हूं, इसलिए घातक हूं

Anjali Damania का सनसनीखेज दावा, Ashok Kharat और DCM Eknath Shinde के बीच फोन पर 17 बार बात होने का लगाया आरोप