अरविंद केजरीवाल का एक और चुनावी वादा, बोले- अगले 5 साल में दिल्ली से खत्म कर देंगे बेरोजगारी

By अंकित सिंह | Jan 23, 2025

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि अगले 5 वर्षों में हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता दिल्ली में बेरोजगारी खत्म करना होगी। उन्होंने कहा कि मेरी टीम राष्ट्रीय राजधानी में रोजगार के अवसर कैसे पैदा करें, इस पर एक योजना तैयार कर रही है। केजरीवाल ने बुधवार को देश के मध्यम वर्ग के लिए सात सूत्री "घोषणापत्र" की घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें लगातार सरकारों द्वारा नजरअंदाज किया गया है और वे "कर आतंकवाद" के शिकार हैं।

केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से आगामी पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘‘सोच-समझकर’’ वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने भाजपा के चुनाव चिह्न कमल का हवाला देते हुए मतदाताओं को ‘‘गलत बटन’’ न दबाने की चेतावनी दी और कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो लोगों को वर्तमान में मिल रहीं सभी मुफ्त सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। केजरीवाल ने दावा किया कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो दिल्ली के लोग ‘‘संकट में पड़ जाएंगे’’। 

इसे भी पढ़ें: AAP-दा वाले कह रहे फिर आएंगे... लोग ऊब कर कह रहे हैं ये फिर खाएंगे, दिल्ली में बोले पीएम मोदी

उन्होंने जनता से ‘‘अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने’’ के लिए आम आदमी पार्टी को चुनने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप गलत बटन दबाते हैं तो आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। जब वे बड़े होंगे तो वे गलत पार्टी को वोट देने के लिए आप पर आरोप लगाएंगे।’’ अजान की आवाज आने पर केजरीवाल भाषण के बीच में रुक गए। उन्होंने फिर से शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘आप दिल्ली में चौबीस घंटे सातों दिन बिजली उपलब्ध कराती है, जबकि भाजपा अपने शासित राज्यों में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है। पांच फरवरी को गलत बटन न दबाएं, वरना जब तक आप घर पहुंचेंगे, बिजली चली जाएगी।’’ 

प्रमुख खबरें

US Midterm Election Results: Donald Trump की हार के बाद Gyanesh Kumar पर बने मीम्स

अदिति राव हैदरी संग पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म Parivarik ManuRanjan का ट्रेलर देख छूटेगी हंसी

Energy Storage Systems के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना मंजूर, कैबिनेट का बड़ा फैसला

Dr N Vijayalakshmi ने की समीक्षा, Bihar के विकास मॉडल को NITI Aayog से जोड़ेगा SDG फ्रेमवर्क