Prabhasakshi Newsroom | अरविंद केजरीवाल को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत, क्या हेमंत सोरेन को भी मिलेगी राहत?

By रेनू तिवारी | May 11, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को भी इसी आधार पर जमानत मिल सकती है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐसे समय में आया है जब दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग में कुछ ही दिन बचे हैं। 25 मई को दिल्ली में वोटिंग है ऐसे में केजरीवाल जेल से बाहर आ गये हैं और उन्होंने उसी दिन से उन्होंने चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। जिन चीजों को बेस बनाकर केजरीवाल के वकील ने कोर्ट में अपनी दलील पेश की और उसके बाद उन्हें जमानत दे दी गयी अब उसी के आधार को 13 मई के दिन हेमंत सोरेन को भी जमानत मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: 'सर्जिकल स्ट्राइक हुआ भी या नहीं...' सेना की कार्रवाई पर रेवंत रेड्डी ने उठाए सवाल, BJP का पलटवार

कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जनवरी में गिरफ्तार किए गए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत भी मांगी थी, जब तक कि उच्च न्यायालय गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका पर अपना फैसला नहीं सुना देता।

श्री सोरेन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि उच्च न्यायालय के पिछले सप्ताह के फैसले को चुनौती देने वाली 48 वर्षीय राजनेता की विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) 13 मई को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के लिए आ रही है। याचिकाओं पर 13 मई को एक साथ सुनवाई होगी।

हालांकि, पीठ ने कहा कि श्री सोरेन के वकील एसएलपी में सभी दलीलें उठा सकते हैं, जिस पर 13 मई को सुनवाई होगी। पीठ ने कहा, "आपने एक अन्य याचिका में उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है। आप वहां बहस करें।" पीठ ने उनकी याचिका का निपटारा कर दिया।

सोरेन को 31 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। वह फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन के विशाल पार्सल हासिल करने के लिए जाली/फर्जी दस्तावेजों की आड़ में डमी विक्रेताओं और खरीदारों को दिखाकर आधिकारिक रिकॉर्ड में हेरफेर के माध्यम से श्री सोरेन द्वारा "अपराध की भारी मात्रा में आय" अर्जित की गई थी।

प्रमुख खबरें

West Bengal में TMC को बड़ा झटका, Ritabrata Banerjee का दावा- 64 MLA हमारे साथ हैं

Mumbai में खालिस्तानी धमकी से हड़कंप, BMC और BSE को उड़ाने की साजिश, High Alert जारी

क्या टूट जाएगी Mamata की TMC? Shatrughan Sinha, Yusuf Pathan जैसे बड़े चेहरों ने बगावत का झंडा उठाया

Parma Ekadashi 2026: परमा एकादशी व्रत से होती है दरिद्रता दूर, आती है समृद्धि