By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2016
दस दिन का विपश्यना सत्र पूरा कर लौटे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च न्यायालय के फैसले सहित कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने आवास पर शुक्रवार को मंत्रियों के साथ एक बैठक की। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को उनकी अनुपस्थिति के दौरान हुए महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से अवगत कराया गया।
उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री को उच्च न्यायालय के फैसले सहित विभिन्न घटनाक्रमों से अवगत कराया गया। उन्हें मंत्रियों द्वारा अपने विभागों की परियोजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी दी गई।’’