और आज एक धमाका भी हो गया, गृहमंत्री जी, नींद से जागिए... दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र पर बरसे केजरीवाल

By अंकित सिंह | Nov 28, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'बिगड़ती' कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर सवाल उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। पिछले 1-1.5 साल से दिल्ली में अपराध बढ़ रहे हैं। व्यापारियों को रंगदारी के लिए फोन आ रहे हैं, हत्या और छेड़छाड़ के मामले बढ़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के घर से चंद किलोमीटर दूर महिलाओं के साथ ख़तरनाक घटनायें हो रही हैं लेकिन अमित शाह जी कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी, आप अरविंद केजरीवाल को नहीं अपराध और गुंडों को रोकिए। दिल्ली में व्यापारियों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और गोलियां चलाई जा रही हैं। आज वह डरकर दिल्ली छोड़ रहे हैं। दिल्ली में व्यापार करना कठिन हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने BJP पर क्यों लगाया स्लम टूरिज्म का आरोप? दिल्ली चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव

आप प्रमुख ने विशेष रूप से अपराधों को संबोधित करने और निवासियों को सुरक्षा की भावना प्रदान करने में केंद्र सरकार की ओर से कार्रवाई की कमी पर भी निराशा व्यक्त की। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में गृह मंत्री अमित शाह के आवास के आसपास अपराध की घटनाओं को दर्शाने वाला एक नक्शा साझा किया। दिल्ली पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आती है। केजरीवाल की यह टिप्पणी फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आई है। आप ने दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल की है।

प्रमुख खबरें

Gurpreet Kaur ने खारिज किए 5 करोड़ मांगने के आरोप, दी कानूनी कार्रवाई की चुनौती

Guinea की राजधानी Conakry में कचरा ढहने से 30 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई मकान

Tripura Flood: भारी बारिश के बाद 1,305 लोग सुरक्षित निकाले गए, 17 राहत शिविर बने

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार