Chhattisgarh में Congress सरकार पर बरसे Arvind Kejriwal, बोले- स्कूलों की हालत बेहद खराब है

By अंकित सिंह | Aug 19, 2023

चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में प्रचार करते हुए, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की 'भयानक' स्थिति को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की आलोचना की। दिल्ली के मुख्यमंत्री राज्य की राजधानी रायपुर में एक चुनावी रैली में बोल रहे थे। उनके साथ उनकी पार्टी के सहयोगी और पंजाब समकक्ष भगवंत मान भी थे। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम छत्तीसगढ़ में हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने 2-3 बड़े हॉल लेने की कोशिश की लेकिन सरकार ने कैंसल कर दिया। इस बार आप सरकार को कैंसिल कर देना।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: Madhya Pradesh, Rajasthan और Chhattisgarh को लेकर क्या है BJP की रणनीति

भगवंत मान ने क्या कहा

इस बीच, उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा, "हम उनकी तरह 'जुमले' नहीं बनाते हैं, हम वादा करते हैं कि हम क्या पूरा कर सकते हैं।" घोषणापत्र के वादों पर उन्होंने कहा, "चुनाव से पहले पार्टियां घोषणापत्र जारी करती थीं। अगर एक पार्टी 1 लाख नौकरियों का वादा करती थी, तो दूसरी 2 लाख का वादा करती थी। एक पार्टी घोषणापत्र में लिखती थी कि 5 रुपये किलो चावल देगी और दूसरी पार्टी 4 रुपये किलो लिखती थी। क्योंकि उन्हें बस लिखना था, देने का कोई इरादा नहीं था।" पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, "फिर शिक्षित लोगों वाली आम आदमी पार्टी आई, जो घोषणापत्र जारी नहीं करती, झूठे वादे नहीं करती। आप गारंटी देती है, जिसे वह पूरा भी करती है।"

प्रमुख खबरें

ओलंपिक में पीवी सिंधू अब भी विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती, कोच पुलेला गोपीचंद ने जताया भरोसा

पंजाब के अहम मुद्दों का समाधान करने में नाकाम रहे प्रधानमंत्री मोदी: आम आदमी पार्टी

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हुई, ला गुआइरा में भारी तबाही

सुबह कैमरा, रात में बंदूक... इजरायल ने UN में बवाल मचा दिया, ये देख भारत भी हैरान!