Arvind Kejriwal जल्द छोड़ेंगे सीएम आवास, नए घर की तलाश तेज, जानें कहां रहेंगे?

By अंकित सिंह | Sep 28, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में सिविल लाइन्स इलाके में स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास खाली कर देंगे। इसका ऐलान उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के ऐलान के समय कर दी थी। फिलहाल अरविंद केजरीवाल को लेकर उनके नए घर की तलाश शुरू हो गई है। दावा किया जा रहा है कि केजरीवाल अपने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के पास ही रहेंगे। केजरीवाल ने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि वह नवरात्रि अवधि के दौरान आधिकारिक फ्लैगस्टाफ रोड आवास से बाहर चले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: 'केजरीवाल बातों के बाज़ीगर, फिल्मों और TV Serials में हो सकते थे सफल', AAP प्रमुख के दावे पर BJP का पलटवार

आप ने यह भी मांग की है कि केंद्र सरकार केजरीवाल को एक राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने के लिए एक आधिकारिक आवास प्रदान करे। राष्ट्रीय राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने घोषणा की कि पार्टी इस अनुरोध को संबोधित करने के लिए औपचारिक रूप से संबंधित मंत्रालय को लिखेगी। इससे पहले 18 सितंबर को आप ने कहा था कि निवर्तमान मुख्यमंत्री सुरक्षा सहित सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ देंगे और 15 दिनों में अपने आधिकारिक आवास से बाहर निकल कर आम आदमी की तरह रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया