Arvind Kejriwal की जान खतरे में है, इंडिया ब्लॉक रैली में पत्नी सुनीता ने लगाए कई बड़े आरोप, कहा- रची जा रही साजिश

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2024

सुनीता केजरीवाल ने ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में कहा कि भाजपा की राजनीति नफरत और दिल्ली के लोगों का काम रोकने की है, अरविंद केजरीवाल लोगों के लिए लड़ रहे हैं।  सुनीता केजरीवाल ने ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में आरोप लगाया कि भगवान का शुक्र है कि मेरे पति के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। उनकी जान खतरे में है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को एनडीए के सांसद के झूठे बयान पर ईडी ने गिरफ़्तार कर लिया। जब ट्रायल कोर्ट ने उन्हें जमानत दी तो ईडी  अपने वक़ील के ही भाई की कोर्ट में जाकर जमानत रुकवा दी। फिर CBI ने इन्हें गिरफ़्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: IAS Coaching Centre Tragedy । मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर प्रियंका गांधी तक, कांग्रेस के तमाम नेताओं ने जवाबदेही तय किए जाने की मांग की

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की तानाशाह सरकार ने दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंजद्र जैन को जेल डालकर रखा है। नरेंद्र मोदी को मैं कहना चाहूंगा कि अगर आप तानाशाह हैं तो हम आप के सिपाही हैं। आज जेल में अरविंद केजरीवाल जी का Sugar level कई बार 50 के नीचे जा चुका है और वहां उनकी तबीयत के साथ बीजेपी खिलवाड़ कर रही है। लेकिन इसके बावजूद केजरीवाल जी तानाशाह से डर नहीं रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Paris में फ्रांस के पहले पारंपरिक BAPS मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं के लिए खुला द्वार

US CPI आंकड़ों और कच्चे तेल के रुख से तय होगी Gold-Silver की चाल

Satya Niketan में पांच मंजिला PG इमारत गिरी, 1 की मौत और कई फंसे

US Open 2024: चोट के बावजूद कोर्ट पर उतरे Yuki Bhambri, पहले दौर में हार के बाद Asian Games पर है नजर