दिल्ली की अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने का प्लान तैयार कर रहे केजरीवाल, जल्द करेंगे घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित शहर की अर्थव्यवस्था को उबारने के लिये अगले कुछ दिनों में कई तरह के उपायों की घोषणा कर सकते हैं। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शहर की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिये एक विस्तृत योजना बना रही है। एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय राजधानी के आर्थिक पुनरुद्धार के लिये अर्थशास्त्रियों और व्यापार व उद्योग के प्रतिनिधियों से कई सुझाव मिले हैं। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति में सुधार हो रहा है। अब अर्थव्यवस्था और लोगों की आजीविका को पटरी पर लाने पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा। इससे पहले दिन में दिल्ली के श्रम एवं रोजगार मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शहर में अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिये एक विशेष कार्यक्रम शुरू करेगी।

प्रमुख खबरें

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

GST Council ने टैक्स चोरी पर सजा के नियम बदले, अब जेल अनिवार्य नहीं

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की