इस देश को भविष्य सिर्फ आम आदमी पार्टी दे सकती है.... AAP विधायकों के साथ Arvind Kejriwal की मीटिंग, जानें Delhi CM ने क्या कुछ कहा

By एकता | May 12, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद रविवार को अपनी पार्टी के सभी विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपने विधायकों से कहा कि उनकी गिरफ्तार ने पार्टी को और मजबूत कर दिया है। केजरीवाल ने मीटिंग में कहा कि बीजेपी का पूरा का पूरा प्लान फेल हो गया, जिसकी वजह उनके विधायक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनके विधायकों को तोड़ने की खूब कोशिश की, लेकिन सब लोग मजबूत रहे, जिसकी वजह से भाजपा का प्लान फेल हो गया।

इसे भी पढ़ें: Barrackpore में प्रधानमंत्री Narendra Modi की रैली, जनता को दी ये पांच गारंटी, TMC-Congress पर साधा निशाना

केजरीवाल ने आगे कहा, 'लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि ये पार्टी कैसी है। इनका कोई नहीं टूट रहा बाकी तो कई जगह से सुनने में आया कि वो इंदौर वाला चुनाव के पहले छोड़कर चला गया, सूरत वाला चुनाव के पहले ही छोड़कर चला गया। एक हमारी पार्टी है 10-12 साल हो गए, लेकिन कोई जाता ही नहीं है। सारा कुछ करके देख लिया, ED की धमकी भी इनपर काम नहीं करती। ये आप लोगों की मजबूती का नतीजा है, जो हम लोग टिके हुए हैं।'

केजरीवाल ने अपने विधायकों से आगे भी इसी तरह मजबूत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह 21 दिनों के लिए बाहर आये हैं और 2 जून को फिर से उन्हें वापस जाना है। केजरीवाल ने कहा, 'उसके बाद आप लोगों को पार्टी संभालकर रखनी है। इस देश को भविष्य सिर्फ आम आदमी पार्टी दे सकती है, बाकी सारी पार्टियों को देश के लोगों ने आजमा कर देख लिया है। आज देश का ये हाल है कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी को ही देश की कमान संभालना है। आम आदमी पार्टी ही देश को भविष्य देगी, इसलिए यह आम आदमी पार्टी से इतने डरे हुए हैं।'

प्रमुख खबरें

Indian Oil, BPCL और HPCL ने 15 करोड़ लीटर Biodiesel खरीद के लिए मांगी बोलियां

Diwali Calendar 2026: धनतेरस से भाई दूज तक, 6 से 11 नवंबर तक रहेगी त्योहारों की धूम

Top 10 Breaking News 2 November 2026 | Major Show of Strength by BJP in Punjab | Imran Khan Bombay High Court | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

200 करोड़ की वसूली केस में Nora Fatehi को दिल्ली कोर्ट का नया समन, 6 नवंबर को पेशी