By रेनू तिवारी | Nov 02, 2026
Top 10 Breaking News 2 November 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को गहरा झटका देते हुए उसके तीन बागी विधायक- पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह, चेतन सिंह जौरामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा-सोमवार (2 नवंबर) को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान तीनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस घटनाक्रम से पंजाब में भाजपा को बड़ी मजबूती मिली है, जो 2027 के चुनावी समर से पहले राज्य में अपने आधार का विस्तार करने की रणनीति पर काम कर रही है।
भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई सितारे आए और गए, लेकिन एक ऐसा नाम है जो पिछले तीन दशकों से दर्शकों के दिलों पर एकछत्र राज कर रहा है—शाहरुख खान। सुपरस्टार शाहरुख खान दिसंबर 2026 में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' (King) के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। वर्ष 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डंकी' के बाद, बतौर मुख्य अभिनेता यह सिनेमाघरों में उनकी पहली थियेट्रिकल रिलीज होगी। चूंकि उनकी आने वाली फिल्म का शीर्षक वही है जो सालों से उनकी शख्सियत का पर्याय बना हुआ है, तो यह जानने का सबसे उपयुक्त समय है कि आखिर एक साधारण पृष्ठभूमि का लड़का बॉलीवुड का 'किंग खान' कैसे बना।
भारत की जमीन से जापान से दागी मिसाइल, पाक की बढ़ी टेंशन, ड्रैगन हुआ अलर्ट!
एशिया का पावर गेम पूरी तरह बदल चुका है। भारत और जापान की नई दोस्ती ने बीजिंग से लेकर इस्लामाबाद तक के हुक्मरानों की इरादों की नींद उड़ा दी है। जापान अब अपनी वो तबाही मचाने वाली 1000 किमी मारक क्षमता वाली मिसाइल और स्ट्राइक ड्रोन भारत की टेस्टिंग रेंज में दागने की तैयारी कर रहा है। ओडिसा के चांदीपुर में और इस खबर ने पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञों की नींद उड़ा कर रख दी है। वे अपनी बौखलाहट छिपा भी नहीं पा रहे हैं। जापान जो कभी अपनी रक्षात्मक नीतियों के दायरे में सिमटा रहता था।
Nitin Nabin का Congress और RJD पर हमला, SIR प्रक्रिया पर झूठ फैलाने का लगाया आरोप
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर बिहार के लोकतांत्रिक जनादेश का अपमान करने और जनता द्वारा नकारे जाने के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। 2 नवंबर को भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च को संबोधित करते हुए, नवीन ने कहा कि अब विपक्षी नेताओं को निर्णायक रूप से हराने का समय आ गया है।
Jairam Ramesh का BJP पर वार, Rahul Gandhi की अपील पर Delhi के बाजारों में बढ़ा व्यापार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (INDIA) की CEC-विरोधी रैली के बाद, सत्ताधारी पार्टी का प्रचार बेअसर हो गया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय व्यवसायों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 'X' पर एक पोस्ट में, रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा रैली को बदनाम करने के लिए व्यापारियों को नुकसान होने और बाजार बंद होने का डर फैला रही थी, ताकि लोग राष्ट्रीय राजधानी आने से बचें। उन्होंने कहा कि यह तो जाहिर सी बात है कि देश भर से आने वाले लोग खरीदारी भी करेंगे।
China हुआ सन्न, दुनिया हैरान, ट्रंप पर ऐसा भड़के जयशंकर, तगड़ा सुना दिया
पिछले कुछ समय से ही भारत अमेरिका के दोहरे रवैया की किस तरह से हवा निकाल रहा है। खासकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर जब भी किसी विदेश यात्रा पर होते हैं और बात अमेरिका की होती है तो वो जरूर ट्रंप को दुनिया के सामने बेनकाब करने का काम करते हैं। हाल ही में ट्रंप ने जिस तरह से भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की उसको लेकर जयशंकर लगातार अमेरिका को घेर रहे हैं। एक बार फिर जयशंकर अमेरिका पर इतने भड़क गए कि ट्रंप को तगड़ा सुना डाला। यही नहीं बल्कि इस बार तो उन्होंने चीन को भी नहीं छोड़ा।
इजरायल से नेतन्याहू की विदाई, 19 सांसद करेंगे खेला! विपक्ष एकजुट, आइजेनकोट का बड़ा प्लान
19 साल तक इजराइल की राजनीति में दबदबा बनाए रखने वाले बेंडमिन नेतन्याहू की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। विपक्षी नेता गादी आइजनकोर्ट ने सरकार बनाने के लिए ऐसा सियासी दाव चला जिसने पूरे चुनावी समीकरण को बदल दिया। आइजनकोर्ट ने नई सरकार बनाने के लिए चार बड़ी शर्तें रखी हैं। इनमें हरेरी समुदाय को सेना में भर्ती करना, इजराइल को यहूदी और लोकतांत्रिक देश बनाए रखना और गजा से हमास का शासन खत्म करना यह सब शामिल है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिन अरब पार्टियों के पास 19 सीटें हैं, उन्होंने भी आइजन कोड को समर्थन देने का फैसला किया है।
Supreme Court का फैसला: Delhi-NCR में 7 और 8 नवंबर को केवल Green Crackers की अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर, 2026 को कुछ समय-सीमा और अन्य शर्तों के साथ 'ग्रीन पटाखे' जलाने की अनुमति दी है। अदालत ने कहा कि 15 अक्टूबर, 2025 के अपने पिछले आदेश के अनुसार, पटाखे केवल सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच और रात 8 बजे से 10 बजे के बीच ही जलाए जा सकेंगे। यह अनुमति ऐसे समय में मिली है जब दिल्ली की हवा की गुणवत्ता पहले ही खराब होने लगी है और दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है।
पाँच राज्यों में बड़ा उलटफेर: वोटर्स की नाराजगी से ट्रंप को झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़त
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन से बढ़ती असंतुष्टि और अर्थव्यवस्था को संभालने के उनके तरीके से हो रही निराशा मंगलवार को मध्यावधि चुनावों के लिए मतदान केंद्रों पर जाने वाले अमेरिकियों के लिए डेमोक्रेट्स के पक्ष में काम कर सकती है।
सोमवार, 2 नवंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता इमरान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए बेहद कड़ी और महत्वपूर्ण टिप्पणी की। अभिनेता इमरान खान ने 'फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस' (FRRO) द्वारा उन्हें जारी किए गए 'लीव इंडिया नोटिस' (भारत छोड़ने के नोटिस) को अदालत में चुनौती दी थी। इस मामले पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि 'ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया' (OCI) कार्डधारक होने का अर्थ यह कतई नहीं है कि किसी विदेशी नागरिक को भारत में राजनीतिक या सामाजिक विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने का अधिकार मिल जाता है। मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत एम. सेठना की पीठ ने सुनवाई के दौरान सख्त लहजे में कहा: "यदि किसी व्यक्ति ने किसी अन्य देश में ऐसी गतिविधि की होती, तो उसे अब तक वहां से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया होता।"