Arvind Kejriwal Resign: अब किसके हाथ आएगी CM की कुर्सी, विधायक दल की बैठक में होगा फैसला

By रितिका कमठान | Sep 17, 2024

दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। अरविंद केजरीवाल द्वारा सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान करने के बाद अब आज नए सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी। इस लेकर आज विधायक दल की बैठक होनी है जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम को तय किया जाएगा।

इसी दौरान विधायक दल का नेता चुने जाने की सूचना भी उपराज्यपाल को दी जा सकती है। गौरतलब है की अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था की वो दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

 

इन नेताओं की दावेदारी मजबूत

नए मुख्यमंत्री के लिए आतिशी को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। गिरफ्तारी से पहले आतिशी के पास ही सबसे अधिक विभाग थे। इसके अलावा दो बार के विधायक कैलाश गहलोत, गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज का नाम चर्चा में है।

प्रमुख खबरें

Starlink लाइसेंस पर तकरार, Elon Musk ने पूछा क्या Ambani हैं असली बॉस

WTO ने बढ़ाया 2026 में वैश्विक वस्तु व्यापार का अनुमान, 3.9 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना

FII हिस्सेदारी घटने से HDFC Bank के Share में 1% से अधिक की गिरावट

Election Commission विवाद पर INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, राजघाट पर बापू को नमन कर मांगा इस्तीफा