क्या दिल्ली चुनाव में AAP की करारी हार के लिए Arvind Kejriwal जिम्मेदार हैं? पूर्व सहयोगियों ने पार्टी सुप्रीमो पर निशाना साधा

By एकता | Feb 09, 2025

2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी बीजेपी से हार गई है। अब आप की करारी हार के कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है। इन सबके बीच केजरीवाल के पूर्व सहयोगियों ने 'आम आदमी पार्टी' की हार के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया है। उनके पूर्व सहयोगियों का कहना है कि दिल्ली के पूर्व सीएम की 'बहानेबाजी, दुष्प्रचार' की राजनीति इसकी वजह है।

प्रशांत भूषण ने कहा कि उन्होंने अपने लिए 45 करोड़ का 'शीश महल' बनवाया और लग्जरी कारों में घूमना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आप द्वारा गठित विशेषज्ञ समितियों की 33 विस्तृत नीति रिपोर्टों को यह कहते हुए रद्दी में डाल दिया कि पार्टी समय आने पर उचित नीतियां अपनाएगी। प्रशांत भूषण ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को लगता था कि राजनीति बखान और दुष्प्रचार से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह आप के अंत की शुरुआत है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनावों में करारी हार के बाद Atishi ने पद से दिया इस्तीफा, LG Vinai Kumar Saxena ने भंग की विधानसभा

योगेंद्र यादव ने क्या कहा?

स्वराज इंडिया पार्टी के सह-संस्थापक और चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव भी कभी आप का हिस्सा थे। लेकिन 2015 में प्रशांत भूषण के साथ उन्हें भी पार्टी से निकाल दिया गया था। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार को वैकल्पिक राजनीति का सपना देखने वालों के लिए झटका बताया।

स्वराज इंडिया पार्टी के सह-संस्थापक योगेंद्र यादव ने कहा कि आप की हार न केवल आप के लिए बल्कि उन सभी लोगों के लिए एक बड़ा झटका है जिन्होंने 10-12 साल पहले इस देश में वैकल्पिक राजनीति का सपना देखा था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने यादव के हवाले से कहा, 'यह आप का समर्थन करने वाली सभी पार्टियों और देश के पूरे विपक्ष के लिए एक झटका है।' उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने सत्ता में आने के तुरंत बाद वैकल्पिक राजनीति को 'छोड़ दिया' और कल्याणकारी योजनाओं तक सीमित हो गई जो संतृप्ति बिंदु तक पहुंच गई।

प्रमुख खबरें

Rajkumar Santoshi ने Batwara 1947 पर आलोचकों को दिया जवाब, बोले- मानवता धर्म से ऊपर है

Fake E-Challan Scam Alert: इस एक गलती से साइबर ठग उड़ा सकते हैं आपकी मेहनत की कमाई

Electric Scooter Charging Tips: ई-स्कूटर चार्जिंग में न करें लापरवाही, छोटी सी गलती से हो सकता है बड़ा हादसा

IRCTC Northeast Package: अब किस्तों में चुकाएं पैसे, मुंबई से Gangtok-Darjeeling ट्रिप में Flight और Guide भी शामिल