अरविंद केजरीवाल बोले, दिल्ली सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में बनाए 23 फ्लाईओवर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 2.85 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया तथा कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल के समापन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में कुछ और ऐसी परियोजनाएं सामने आयेंगी। बाहरी रिंग रोड पर 205 करोड़ रुपये की लागत से बने राव तुला राम फ्लाईओवर से इस इलाके में जाम खत्म करने में मदद मिलगी और यह दक्षिण दिल्ली एवं नोएडा से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाले लोगों के लिए वरदान साबित होगा।

इसे भी पढ़ें: मानहानि मामले में CM केजरीवाल और सिसोदिया को मिली जमानत

उन्होंने कहा, ‘‘ हम काम करने में विश्वास करते हैं, न कि गंदी राजनीति में। दिल्ली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में ढेर सारे काम किये हैं और हमारा काम बोलेगा।’’ बाद में उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि आप सरकार ने न केवल बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम किया बल्किआम लोगों तक पहुंचने के लिए सड़कें बनवाईं, सीवेज लाइनें बिछायीं तथा अनधिकृत कॉलोनियों में अन्य सुविधाएं दीं। जब उनसे पूछा गया कि उनकी सरकार के कार्यकाल के समापन से पहले क्या कुछ और परियोजनाएं सामने आयेंगी तो उन्होंने कहा, ‘‘ हां, कुछ और परियोजनाएं शीघ्र ही सामने आयेंगी।’

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज