अगर अरविंद केजरीवाल को कानून या जनभावनाओं का कोई सम्मान है तो उन्हे सुप्रीम कोर्ट के 11 मई के जमानत आदेश के बाद कल जेल वापस जाने के आदेश का पालन करना चाहिए - वीरेंद्र सचदेवा

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 01, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि यह दुखद है कि अरविंद केजरीवाल जिन्होने पिछले 20 दिनों में जमानत मिलने के बाद स्वास्थ्य की सर्वोत्तम स्थिति में प्रचार किया है, वह अब गंभीर रूप से बीमार होने की बात कह कर चिकित्सा जमानत मांग रहे हैं।

यह अजीब है कि एक आदमी जो सार्वजनिक दृष्टि में मीडिया के सामने प्रचार करता है, वही मीडिया से उसकी नकली बीमारी की खबर चलाने की चाहत रखता है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने की शर्त पर जमानत मिली थी, लेकिन एक बार बाहर आने के बाद उन्होंने आदेश बदलवाने की कोशिश की है और अब वह हर संभावित न्यायालय में बेशर्मी से लड़ रहे हैं ताकि जमानत बढ़ाई जा सके।

सचदेवा ने कहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल में कोई भी नैतिक मूल्य शेष बचा है तो उन्हें अब बीमारी और कानूनी नाटक नहीं खेलना चाहिए और कल सुबह सुबह संबंधित दायित्ववाह जज के समक्ष सरेंडर करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab से ओडिशा में राहत, Ganjam और गजपति में घटने लगा पानी

दवा मंजूरी रिश्वत मामले में CDSCO के पूर्व संयुक्त औषधि नियंत्रक समेत चार लोग Delhi Court से बरी

अजित डोभाल पर Rahul Gandhi की टिप्पणी पर गोदियाल रुख साफ करें: पुष्कर सिंह धामी

Delhi के Mangolpuri में जूता फैक्टरी में लगी आग, चार लोगों की मौत के बाद उठे सवाल