One Nation One Election पर Arvind Kejriwal ने कसा तंज, पूछा- आम आदमी को क्या मिलेगा?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2023

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक देश, एक चुनाव के औचित्य पर रविवार को सवाल उठाते हुए कहा कि इससे आम आदमी को क्या मिलेगा। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर हिंदी में किये गए एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश के लिए क्या जरूरी है? एक देश एक चुनाव या एक राष्ट्र एक शिक्षा (अमीर हो या गरीब, सबको एक जैसी अच्छी शिक्षा), एक देश एक इलाज (अमीर हो या गरीब, सबको एक जैसा अच्छा इलाज)। उन्होंने कहा, ‘‘एक देश एक चुनाव से आम आदमी को क्या मिलेगा?’’

 

इसे भी पढ़ें: चांद पर सो गया Chandrayaan 3 का प्रज्ञान रोवर, जानें अब क्या होगा ISRO का अगला मिशन


केंद्र सरकार ने लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर विचार करने और जल्द से जल्द सिफारिशें देने के लिए शनिवार को आठ सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति के गठन की अधिसूचना जारी की। केजरीवाल, अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हरियाणा के भिवानी का दौरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह, आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा में भी मुफ्त और विश्व स्तरीय शिक्षा एवं मुफ्त बिजली मुहैया कराएगी। एक दिन पहले, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिना किसी का नाम लिए, ‘मुफ्त की रेवड़ी’ की पेशकश करने के बजाय भाजपा सरकार की आत्मनिर्भरता की प्रतिबद्धता पर जोर दिया था।


 

इसे भी पढ़ें: सनातन धर्म पर विवादित बयान के बाद JP Nadda विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर गरजे, कहा- संस्कृति विरोधियों को हराओ और BJP को जिताओ


केजरीवाल ने परोक्ष तौर पर खट्टर की रेवड़ी टिप्पणी की ओर इशारा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘खट्टर साहब। हम दिल्ली में फ़्री (मुफ्त) और विश्व स्तरीय शिक्षा देते हैं, फ़्री और विश्वस्तरीय इलाज देते हैं। फ़्री और 24 घंटे बिजली, पानी देते हैं। पंजाब में भी हमने ये सब काम शुरू कर दिए हैं। और जनता इन सुविधाओं से बहुत खुश है। जल्द ही हरियाणा के लोगों को भी इसका फ़ायदा मिलेगा।’’ हरियाणा में अगले साल चुनाव होने हैं।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा