दिल्ली और पंजाब के बीच हुआ नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट, केजरीवाल ने बताया क्या है ये समझौता

By अभिनय आकाश | Apr 26, 2022

दिल्ली और पंजाब की सरकारों के बीच नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों राज्यों की सरकारों ने नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। मैं समझता हूं कि ये भारत के इतिहास में बहुत अनोखा मामला है जब किसी राज्य की सरकारें एक दूसरे से कुछ सीखने के लिए एग्रीमेंट साइन कर रही हैं। आप की दोनों सरकारें अब डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर और शहीद भगत सिंह के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेंगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने मथुरा में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया

केजरीवाल ने बताया कि पंजाब में 117 स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना की जाएगी। मान ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली सेवाएं मुहैया कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता है और पंजाब इस संबंध में दिल्ली से सीख सकता है, जहां इन क्षेत्रों में बहुत काम किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भी खेती के बारे में पंजाब से सीख सकता है। केजरीवाल ने कहा कि अगर हर राज्य दूसरे राज्यों के अच्छे कामों से सीखना शुरू कर दे, तो भारत का विकास होगा। 

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस