ध्यान शिविर में शामिल होंगे Arvind Kejriwal, क्या ED की जांच से बचना चाहते हैं AAP सुप्रीमो?

By रेनू तिवारी | Dec 19, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, जिन्हें दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलब किया है, मंगलवार से 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र में जाने की योजना बना रहे हैं, पार्टी नेता राघव चड्ढा ने इस बात की जानकारी दी है। जांच एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल को अब खत्म हो चुकी दिल्ली शराब नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है।

आप नेता ने भाजपा पर केजरीवाल से 'डरने' और उन्हें 'कमजोर' करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''अगर आज सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसौदिया और संजय सिंह बीजेपी में शामिल होते हैं तो वे ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत करेंगे और मामले खत्म करा देंगे।''

इसी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने मनीष सिसौदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। दूसरी ओर, ईडी द्वारा जांच किए गए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन वर्तमान में 8 जनवरी, 2024 तक अंतरिम जमानत पर हैं।

अरविंद केजरीवाल को ईडी का समन

ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल को यह दूसरा समन है। पिछले महीने आप सुप्रीमो को 2 नवंबर को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने यह आरोप लगाते हुए समन को नजरअंदाज कर दिया कि यह अवैध और राजनीति से प्रेरित है। इस साल अप्रैल में दिल्ली शराब मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से भी पूछताछ की थी।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति