अरविंद केजरीवाल एक सप्ताह में अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे: आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक सप्ताह के अंदर अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे।

संजय सिंह ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल ने कल इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वह मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें मिलने वाली सुरक्षा सहित सभी सुविधाएं लौटा देंगे और लोगों के बीच एक आम आदमी की तरह रहेंगे। हमने उन्हें समझाने की कोशिश की कि पहले भी कई बार उन पर हमला करने की कोशिशें की जा चुकी हैं, लेकिन वह नहीं माने।

उन्होंने कहा, ‘‘वह छह महीने जेल में रहे हैं, भगवान ने उन्हें तब भी बचाया था और भगवान उन्हें अब भी बचाएंगे’’।’’ आप नेता ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि केजरीवाल कहां रहेंगे।

प्रमुख खबरें

अतिरिक्त औद्योगिक उत्पादन पर लगाम लगाने के लिए India और 13 देश एकजुट

India-Kazakhstan के बीच अहम बैठक, भविष्योन्मुखी साझेदारी मजबूत करने पर जोर

Dhananjaya de Silva ने छोड़ी Sri Lanka Test Team की कप्तानी, बतौर खिलाड़ी खेलेंगे

INDIA Alliance को जहां रोका जाएगा वहां होगा प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी Congress