मोदी मंत्रीमंडल से अरविंद सावंत का इस्तीफा, कहा- हमारा गठबंधन खत्म हुआ

By अंकित सिंह | Nov 11, 2019

महाराष्ट्र में जारी सियासी खींचतान के बीच केंद्र सरकार में शिवसेना के कोटे से मंत्री बने अरविंद सावंत ने आज सुबह अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। दोपहर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरविंद सावंत ने कहा कि भाजपा अपने चुनाव पूर्व वादों से पीछे हट गई। मेरे लिए केंद्र में बने रहना नैतिक रूप से सही नहीं होगा, इसलिए मैंने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।

 

अरविंद सावंत ने कहा कि महाराषट्र में हमारी सरकार बनने जा रही है। हालांकि उन्होंने पूरा गठबंधन का स्वरूप स्पष्ट नहीं किया। सावंत ने साफ किया कि भाजपा के साथ शिवसेना का गठबंधन अब खत्म होता है। उन्होंने कहा कि अमित शाह अपने वादों से मुकर गए जो उद्धव ठाकरे के लिए सही नही था।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव