लवली ने फिर मारी पलटी, भाजपा छोड़कर वापस कांग्रेस में शामिल

By नीरज कुमार दुबे | Feb 17, 2018

भाजपा को झटका देते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली आज वापस कांग्रेस में शामिल हो गये। उन्होंने अजय माकन से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ी थी और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कांग्रेस पर बोझ भी करार दिया था। उन्होंने आज कहा कि वह भाजपा में असहज महसूस कर रहे थे।

आज लवली ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी में वापस शामिल हो गये। इस अवसर पर माकन और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून युसूफ भी उपस्थित थे। लवली ने कहा कि भाजपा में वह ‘‘वैचारिक रूप से बेमेल’’ थे। लवली के पार्टी में आने की घोषणा एआईसीसी में दिल्ली प्रभारी पीसी चाको और माकन ने संवाददाता सम्मेलन में की। लवली ने कहा कि उन्होंने जब पार्टी छोड़ी तो उन्हें कभी अच्छा नहीं लगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भाजपा में वैचारिक रूप से बेमेल था। मैं जब पार्टी में शामिल हुआ तो उसके अगले दिन ही मैं इस बात को जान गया था।’’ लवली ने कहा कि उन्होंने जब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया था तो वह फैसला काफी पीड़ा के साथ किया गया था।

लवली की पार्टी में वापसी दिल्ली में 20 आप विधायकों के अयोग्य ठहराये जाने के बाद होने वाले संभावित उपचुनाव से पहले पार्टी को एकजुट करने के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। शीला दीक्षित ने भी लवली के पार्टी में आने का स्वागत किया है।

उल्लेखनीय है कि लवली दिल्ली नगर निगम चुनावों के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ आ गये थे। उन्होंने अमित शाह से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में भरोसा जताया था। लवली भाजपा के लिए काम कर रहे थे लेकिन वहां उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं मिली और ना ही कोई पद मिला।

माकन इस समय पुराने और रूठे कांग्रेसियों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इसी सप्ताह वह शीला दीक्षित के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन कर केजरीवाल सरकार को घेरते नजर आये थे और उन्होंने शीला को मनाने में देरी के लिए माफी भी मांगी थी।

प्रमुख खबरें

अपने देश में होने वाले ओलंपिक में ही शामिल नहीं हो पाएंगे ट्रंप? बड़ा कदम उठाने की तैयारी में WADA

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया