Aryan Khan ने सुहाना और अबराम के साथ शेयर की तस्वीरें, पोस्ट पर Shah Rukh Khan ने किया ये कमेंट

By एकता | Aug 23, 2022

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लाड़ले बेटे आर्यन खान ने एक लंबे समय के बाद सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट की। इस पोस्ट में आर्यन ने सुहाना और अबराम के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैट्रिक"। पहली तस्वीर में आर्यन अपनी बहन सुहाना को गले से लगाकर और भाई अबराम को पकड़कर पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने अबराम के साथ अपनी क्लोजअप वाली सेल्फी शेयर की है। सिबलिंग के साथ आर्यन की दोनों ही तस्वीरें काफी अच्छी हैं और सोशल मीडिया यूज़र्स को पसंद आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: कातिल हसीना के किरदार में गर्दा उड़ाने के लिए तैयार Nawazuddin Siddiqui, नए अवतार में पहचानना हुआ मुश्किल

आर्यन खान इस से पहले तब चर्चा में आए थे जब उनका नाम ड्रग्स मामले में आया था। ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद उन्हें एक महीना जेल में रहना पड़ा था। जानकारी के लिए बता दें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कुछ महीनों पहले ही आर्यन को क्रूज ड्रग्स मामले में क्लीन चिट दे दी थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर