उत्तर प्रदेश में हुए स्वागत से प्रफुल्लित हुईं नेपाली PM की पत्नी, जानिए क्या कुछ कहा

By अनुराग गुप्ता | Apr 03, 2022

वाराणसी। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपनी पत्नी आरजू राणा देउबा के साथ एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। जहां पर उन्होंने काल भैरव तथा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री ने वैदिक रीति रिवाज के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया। 

उन्होंने कहा कि नेपाल के लोग भी चाहते हैं कि भारत के साथ संबंध अच्छे हो। जिस तरह से हमारा गर्मजोशी के साथ यहां स्वागत किया गिया, उससे मेरे पति बहुत प्रभावित हुए। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत-नेपाल रेल संपर्क: जनकपुर बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र

आपको बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर उनके स्वागत में संस्कृति विभाग द्वारा हवाई अड्डे से श्री काशी विश्वनाथ धाम एवं ताज होटल तक कुल 15 स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते