Online Betting मामले की जांच के तहत ED ने उत्तर प्रदेश के YouTuber के नौ ठिकानों पर छापा मारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2025

प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के एक यूट्यूबर एवं ‘ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर’ के खिलाफ छापेमारी की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

संघीय जांच एजेंसी ने ‘ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर’ अनुराग द्विवेदी के उन्नाव और लखनऊ में ठिकानों समेत नौ जगहों पर छापे मारे। इसके साथ ही नवाबगंज कस्बे में उसके रिश्तेदार के घर पर भी छापेमारी की।

एजेंसी ने चार लग्जरी कारें जब्त कीं और ऐसे दस्तावेज बरामद किए जिनसे कथित तौर पर पता चलता है कि द्विवेदी ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल हवाला के जरिए दुबई में रियल एस्टेट में निवेश किया है। ईडी अधिकारियों के अनुसार, द्विवेदी फिलहाल दुबई में रह रहा है।

धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दायर किया गया ईडी का मामला पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी और अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों के आरोपों पर दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने इस मामले में द्विवेदी को पूछताछ के लिए कई बार तलब किया है, लेकिन उन्होंने अब तक अपना बयान नहीं दिया है।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात