पीएमओ का अधिकारी बताकर यूक्रेन में फंसी छात्रा की मां से की ठगी, पुलिस ने बरामद की फर्जी आईडी कार्ड

By निधि अविनाश | Feb 28, 2022

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह निकासी मिशन के समन्वय और छात्रों की मदद करने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे। इन सबके बीच यूक्रेन के कीव में फंसी मध्य प्रदेश के विदिशा की छात्रा सृष्टि की मां वैशाली विल्सन के साथ एक शख्स ने 42000 की ठगी की है। आरोपी का नाम प्रिंस गाबा है और उसने खुद को पीएमओ का अधिकारी बता कर छात्र की मां से 42 हजरा लूट लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का फर्जी आइकार्ड भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपित प्रिंस गाबा को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर विदिशा लेकर आई है।

ऐसे की थी ठगी

बता दें कि, शख्स ने बुधवार को यूक्रेन में फंसी छात्र की मां वैशाली को दिल्ली से फोन किया और खुद को पीएमओ का अधिकारी बताकर उनकी बेटी और उसकी एक दोस्त का एयर टिकट बुक कराने के लिए 42 हजार रुपये खाते में जमा करवा लिए। पैसे मिलते ही आरोपी ने फोन करना बंद कर दिया और जब दो दिनों के बाद भी एयर टिकट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो पीड़िता मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के लिए बता दें कि, पुलिस की साइबर सेल ने आरोपी को गुरुग्राम के एक किराए के घर से गिरफ्तार किया और विदिशा लाया गया है।

इसे भी पढ़ें: एमपी में किसानों के पास जहर खाने तक के पैसे नहीं, शिवराज के मंत्री ने किसानों का बयां किया हाल

आरोपी से पूछताछ चल रही है और बताया कि, आरोपी अपनी बूढ़ी मां के साथ किराए के मकान में रहता है और उसके पिता की मौत हो गई है। हरियाण के कैथल का रहने वाला आरोपी प्रिंस का काम ही मुख्य लोगों को ठगना था। बता दें कि, इससे पहले भी आरोपी ने फरीदाबाद में ठगी की थी। आरोपी प्रिंस को विदिशा की छात्र यूक्रेन में फंसी है इसकी जानकारी टीवी के जरिए मिली थी। इसके बाद आरोपी ने वेबसाइट से सृष्टि की मां वैशाली के बारे में सारी जानकारी निकाल ली और महंगी एयर टिकट होने के कारण बेटी को वापस नहीं ला पा रही थी।

प्रमुख खबरें

Iran पर अमेरिका का काल बनकर टूटे 2200 KG के बंकर बस्टर! Hormuz तट पर ईरानी मिसाइल अड्डों को किया नेस्तनाबूद!

भगोड़े हीरा कारोबारी Nirav Modi की नई चाल! भारत में यातना का खतरा बताकर UK हाई कोर्ट में प्रत्यर्पण केस फिर से खोलने की अर्जी

Indore Fire Accident | इंदौर में ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में आग लगने से 7 की मौत

Strait of Hormuz Crisis | होर्मुज जलडमरूमध्य संकट! फ्रांस की शांतिपूर्ण सुरक्षा पहल और सैन्य संघर्ष से दूरी