सबको मिलकर मारेंगे..Modi के दिल्ली पहुंचते ही नेतन्याहू ने भारत का नाम लेकर कर दिया बड़ा ऐलावन

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2025

दिल्ली विस्फोट के बाद इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता के नाम एक संदेश पोस्ट किया। नेतन्याहू ने लिखा मैं और इज़राइल की जनता, पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने आगे कहा, इज़राइल दुख और शक्ति दोनों में आपके साथ मजबूती से खड़ा है। भारत और इज़राइल प्राचीन सभ्यताएँ हैं जो शाश्वत सत्य पर टिकी हैं। आतंक हमारे शहरों पर हमला कर सकता है, लेकिन यह हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला पाएगा। हमारे राष्ट्रों का प्रकाश हमारे शत्रुओं के अंधकार को परास्त कर देगा। एलएनजेपी अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया कि लाल किला विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: लाल किला धमाके पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा खुलासा: इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ, नहीं बचेंगे दोषी

एक इजरायली एक्सपर्ट ने कहा है कि भारत ने एक ऐसे आतंकी हमले को रोका है जो ढाई लाख से ज्यादा लोगों को मार सकता था। इस इजरायली एक्सपर्ट ने कहा कि भारत ने जिस आतंकी को पकड़ा है उसके पास करीब 4 किलो रेजिन जहर था जो अमेरिका के मायामी शहर को खत्म करने के लिए भी काफी था। ब्रिटेन के एक नेता टॉमी रॉबिनसन ने लिखा कि भारत ने एक खतरनाक आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Ketu Nakshatra Gochar 2026: मघा नक्षत्र में केतु का प्रवेश, 3 राशियों के लिए 30 जून तक Major Alert

50 हजार के Budget में Best Laptops, देखें Dell और HP की दमदार परफॉर्मेंस वाली Top 5 लिस्ट

छात्रों से मांगते हैं जवाब, खुद साधे हैं चुप्पी... CBSE टेंडर विवाद पर क्यों मौन है बोर्ड? ये हैं वो 3 सुलगते सवाल जिनका जवाब अब देना ही होगा!

पीठ में छुरा या वफादारी का कत्ल?... मंत्री ज़मीर अहमद खान के कथित ऑडियो लीक से हिली कांग्रेस