London जाता प्लेन उड़ते ही डॉक्टरों के हॉस्टल पर जा गिरा, मच गई अफरा-तफरी

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2025

गुजरात से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। इसका खौफनाक वीडियो भी सामने आया। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक विमान आसमान में ऊंचाई लेने की कोशिश कर रहा है। लेकिन धीरे धीरे वो जमीन की तरफ चला जाता है। फिर वो जमीन से टकराता है और सबकुछ आग के शोले में तब्दील हो जाता है। लेकिन आपको पता है कि जिस बिल्डिंग से ये विमान टकराया। उस बिल्डिंग का क्या हाल है? दरअसल, बताया ये जा रहा है कि लंदन के लिए जो एयर इंडिया का विमान उड़ान भरा था वो डॉक्टर्स हॉस्टल पर जाकर क्रैश हो गया। जिसके बाद इस बिल्डिंग की तस्वीरें भी सामने आई। पूरी बिल्डिंग एक तरह से जल चुकी है। तस्वीरों में आपको साफ तौर पर दिखाई देगा कि बिल्डिंग के आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल चुका है और काले रंग में तब्दील हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: राहुल गांधी ने घटना को बताया हृदय विदारक, अखिलेश ने तुरंत स्पष्टीकरण की मांग की

विमान का मलबा डॉक्टरों के छात्रावास के बाहर जमीन पर बिखरा पड़ा है और आग बुझाने का काम जारी है। अखिल भारतीय चिकित्सा संघ के महासंघ ने डॉक्टरों के छात्रावास में एयर इंडिया के विमान दुर्घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए "गहरा सदमा" व्यक्त किया और कहा कि चिकित्सा निकाय स्थिति पर नज़र रख रहा है और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। 

प्रमुख खबरें

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल

GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर