जंग रुकते ही ईरान फिर से एटम बम बनाने में जुटा! ट्रंप का पारा चढ़ा, कहा- गुस्ताखी की तो फिर...

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2025

ईरान से जो बड़ी खबर सामने आई है जिसने अमेरिका की एक बार फिर से फजीहत कर दी है। बड़े जोश में अपने सबसे घातक बी2 बॉम्बर्स के जरिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बर्बाद करने का दंभ भड़ने वाले ट्रंप के होश भी अब उड़े हुए हैं। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ईरान के न्यूक्लियर साईट्स अब भी बरकरार हैं। उन्होंने कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति भड़क गए हैं और कह रहे हैं कि ये फेक न्यूज फैलाने का काम कर रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि ईरान का साफ कहना है कि वो अपना परमाणु प्रोग्राम जारी रखेगा। ईरान की तरफ से इसे जारी रखने के लिए कदम भी उठाए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Trump ने PM मोदी के बाद नेतन्याहू को दिया धोखा! अमेरिका के डबल गेम से दुनिया के देश अलर्ट

द्वितीय विश्व युद्ध और 22 जून को ईरान के खिलाफ अमेरिकी हमलों के बीच तुलना करते हुए ट्रंप ने कहा कि उस अंत ने युद्ध को समाप्त कर दिया। मैं हिरोशिमा का उदाहरण नहीं देना चाहता। मैं नागासाकी का उदाहरण नहीं देना चाहता। लेकिन यह अनिवार्य रूप से एक ही बात थी। इससे वह युद्ध समाप्त हो गया। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प